रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह आयकर विभाग ने लोहा कारोबार से जुड़े कई बड़े कारोबारियों के यहां एक साथ बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार शहर के 2 से 3 प्रमुख कारोबारियों के घर, ऑफिस और प्लांट सहित कुल 40 से 50 ठिकानों पर दबिश डाली गई है।
छापेमारी की कार्रवाई मुख्य रूप से ओम स्पंज, देवी स्पंज और हिंदुस्तान क्वाइल के संचालकों के ठिकानों पर चल रही है। इसके अलावा इनसे जुड़े जमीन कारोबारियों के यहां भी आयकर विभाग ने दबिश दी है।
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई के दौरान 100 से अधिक CRPF जवानों को तैनात किया गया है। सभी टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर तैनाती कर छापेमारी शुरू की है।










