Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

गोद में उठाया था राजेंद्र प्रसाद ने, अब द्रौपदी मुर्मु करेंगी मुलाकात; बसंत पण्डो की अनोखी कहानी

अंबिकापुर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल 20 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर सरगुजा पहुंच रही हैं। उनके दो दिवसीय दौरे का सबसे भावुक और ऐतिहासिक पल होगा पण्डोनगर के 80 वर्षीय बसंत पण्डो से मुलाकात।

बसंत पण्डो वही बच्चा हैं, जिन्हें 73 साल पहले 1952 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अपनी गोद में उठाया था, नामकरण किया था और पूरे पण्डो समाज को गोद लेने की घोषणा की थी। तब से बसंत को “राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र” कहा जाता है।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद के उस ऐतिहासिक दौरे के बाद दिल्ली से आए अधिकारियों ने छोटे बसंत को देश भ्रमण भी कराया था, लेकिन पिता की मृत्यु के बाद परिवार ने उन्हें बाहर नहीं भेजा और बसंत पण्डोनगर में ही रह गए। अब 73 वर्ष बाद इतिहास दोहराने जा रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की खबर सुनते ही बसंत पण्डो ने प्रशासन से अनुरोध किया था। उनकी कहानी सुनकर राष्ट्रपति सचिवालय ने तुरंत मुलाकात को हरी झंडी दे दी। पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके और पण्डो समाज की सक्रियता से यह मुलाकात तय हुई है।

बसंत पण्डो ने बताया, “मैं राष्ट्रपति जी को जरूर बताऊंगा कि कैसे बचपन में मुझे डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने गोद में उठाया था। आज पूरा पण्डो समाज गर्व कर रहा है।”

प्रशासनिक दल ने मंगलवार को बसंत पण्डो के घर जाकर उनसे विस्तृत चर्चा की। बसंत ने बताया कि आजादी के बाद से पण्डो समाज में क्रांतिकारी बदलाव आया है। गांव में बिजली-पानी-सड़क पहुंच गई, बच्चे स्कूल जा रहे हैं, युवा नौकरी पा रहे हैं और सरकार की हर योजना का लाभ मिल रहा है।

20 नवंबर को जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बसंत पण्डो से मिलेंगी, तो एक बच्चे और राष्ट्रपति के बीच की 73 साल पुरानी कहानी का दूसरा अध्याय पूरा होगा। यह मुलाकात सिर्फ दो लोगों की नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज के गौरव की कहानी बनेगी।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468