Trendingछत्तीसगढ

राजनांदगांव का डबल धमाका: राष्ट्रपति के हाथों मिले दो राष्ट्रीय जल पुरस्कार

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले ने जल संरक्षण और जन भागीदारी के क्षेत्र में देश में अपना नाम रोशन कर दिया है। जिले को जल प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए दो बड़े राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिले के कलेक्टर व टीम को ये सम्मान प्रदान किए।

राजनांदगांव जिला देश में बेस्ट डिस्ट्रिक्ट के रूप में चुना गया और उसे राष्ट्रीय जल पुरस्कार तथा जल संचय से जन भागीदारी पुरस्कार दोनों से नवाजा गया। जन भागीदारी और जल संचयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिले को 2 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि भी दी गई।

जिले में पिछले कुछ वर्षों में जल संरक्षण के तहत हजारों तालाबों-स्टॉप डेम का जीर्णोद्धार, चेक डेम निर्माण, वर्षा जल संचयन संरचनाएं और जन जागरूकता अभियान चलाए गए। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान इतना सफल रहा कि भूजल स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ और सूखे की मार झेल रहे क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता बढ़ी।

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 457