Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: तांत्रिक का खौफनाक कारनामा: नशीला लड्डू खिलाकर परिवार को बेहोश किया, फिर…..

छत्तीसगढ़ में तंत्र-मंत्र के नाम पर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोरबा में तांत्रिक से जुड़े तीन लोगों की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब राजिम से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक तांत्रिक ने पूजा-पाठ के बहाने पूरे परिवार को नशीली दवा मिला प्रसाद खिलाकर बेहोश कर दिया और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गया।

यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के भसेरा गांव का है। जानकारी के अनुसार रायपुर निवासी तांत्रिक सत्यनारायण साहू गांव में तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के जरिए समस्याओं के समाधान का दावा करता था। उसने गांव के एक परिवार को अपने झांसे में लेकर घर में विशेष पूजा कराने की बात कही।

पूजा के दौरान तांत्रिक ने प्रसाद के रूप में लड्डू बांटे, जिसमें नशीली दवा मिली हुई थी। प्रसाद खाने के कुछ ही देर बाद घर में मौजूद आठ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। इनमें से एक ही परिवार के पांच लोग पूरी तरह बेहोश हो गए, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई।

परिवार के सभी सदस्यों के अचेत होने का फायदा उठाकर आरोपी तांत्रिक ने घर में रखे करीब 60 हजार रुपये कीमत के सोने के जेवरात समेटे और रात के अंधेरे में फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश लोगों को तत्काल इलाज के लिए महासमुंद जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में भर्ती पांच लोगों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 457