Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: पंचायत सचिव ने रिश्तों को किया तार-तार, भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

सूरजपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ जयनगर थाना क्षेत्र में एक पंचायत सचिव ने अपनी ही सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस घिनौनी करतूत के बाद आरोपी सचिव फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

घुमाने के बहाने ले जाकर की दरिंदगी

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पंचायत सचिव ने अपनी भतीजी को घुमाने के बहाने बाहर ले गया था। एकांत पाकर आरोपी ने रिश्तों की मर्यादा को ताक पर रखते हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब अपने परिजनों को इस आपबीती की जानकारी दी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज

परिजनों की शिकायत के बाद जयनगर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पंचायत सचिव के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जैसे ही आरोपी को एफआईआर (FIR) की भनक लगी, वह क्षेत्र से फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जल्द ही सलाखों के


Related Posts

कवर्धा शहर में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, अस्पताल की पार्किंग में पहुंचा; वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में सोमवार रात तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से…

बिलासपुर के स्कूल में प्राचार्य-शिक्षक विवाद, नुकसान पहुंचाने के लिए सुपारी देने का आरोप; कथित ऑडियो से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय हाईस्कूल धौराभाठा में प्राचार्य…

बहेरामुड़ा स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल, नशे की हालत में पहुंचने का आरोप; 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के बहेरामुड़ा स्थित प्राथमिक शाला विद्या…

बस्तर में दिव्यांगजनों और IED पीड़ितों के लिए विशेष महाअभियान, जगदलपुर-दंतेवाड़ा में लगेंगे शिविर

रायपुर। बस्तर संभाग में दिव्यांगजनों और IED विस्फोटों के पीड़ितों को राहत एवं…

1 of 478