Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- यात्रियों को राहत: रद्द ट्रेनें फिर पटरी पर, देखिये लिस्ट

रायपुर/बिलासपुर, 2 अप्रैल 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण पहले जिन यात्री ट्रेनों को रद्द या आंशिक रूप से निरस्त किया गया था, उन्हें अब चरणबद्ध तरीके से पुनः बहाल किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार, 3 अप्रैल से 7 अप्रैल 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों में रायगढ़–बिलासपुर, बिलासपुर–रायगढ़, रायपुर–गेवरारोड, कोरबा–रायपुर सहित विभिन्न रूटों पर चलने वाली मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को उनके निर्धारित समय पर बहाल किया गया है। इससे दैनिक यात्रियों और स्थानीय आवागमन करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।

इसके अलावा, गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू (68861/68862), जो पहले शॉर्ट टर्मिनेटेड/ओरिजिनेटेड की गई थी, उसे भी 4 अप्रैल से 7 अप्रैल तक पूर्ण रूप से बहाल कर दिया गया है। अब ये ट्रेनें अपने तय रूट पर सामान्य रूप से संचालित होंगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी NTES या 139 हेल्पलाइन से जरूर प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 457