Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- हाथियों के आतंक से सहमा गांव, झोपड़ी में सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को कुचलकर मारा

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मानव और वन्यजीव के बीच संघर्ष की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के बगीचा वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घुघरी कदमटोली गांव में हाथियों के एक झुंड ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है।

सो रहे बुजुर्ग पर किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात जंगल से भटके हाथियों का एक दल अचानक रिहायशी इलाके की ओर आ गया। जंगल के किनारे बने एक झोपड़ीनुमा मकान में 70 वर्षीय बुजुर्ग गहरी नींद में सो रहे थे। हाथियों ने अचानक इस घर को अपनी चपेट में ले लिया और बुजुर्ग को कुचलकर मौके पर ही मार डाला। इस अचानक हुए हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

फसल को भी पहुंचाया नुकसान

हाथियों के इस तांडव से न केवल बुजुर्ग की जान गई, बल्कि उनका आशियाना भी पूरी तरह से उजड़ गया। इसके अलावा, हाथियों के दल ने गांव के खेतों में लहलहा रही धान की फसल को भी बुरी तरह रौंद दिया। एक तरफ ग्रामीण अपने परिवार के सदस्य को खोने के गम में डूबे हैं, वहीं दूसरी तरफ फसल के नुकसान ने उनकी आजीविका की चिंता को और बढ़ा दिया है।

16 हाथियों का दल कर रहा विचरण

वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में बगीचा वनपरिक्षेत्र के महुआडीह जंगल में करीब 16 हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वनकर्मी लगातार हाथियों की हर-हवा और गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी अन्य अनहोनी को टाला जा सके।

Related Posts

बिलासपुर में दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की हत्या, शराब दुकान के पास धारदार हथियार से हमला

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द में सोमवार को दिनदहाड़े हत्या की…

1 of 450