Trendingदेशबड़ी खबर

तकनीकी खामियों और क्रू की कमी से इंडिगो की 200 उड़ानें रद्द, हजारों यात्री प्रभावित

दिल्ली से मुंबई सहित कई प्रमुख रूट्स पर बुधवार को इंडिगो की उड़ानें बुरी तरह प्रभावित रहीं। तकनीकी खामियों और कुछ एयरपोर्ट्स पर क्रू की कमी के चलते कंपनी को करीब 200 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि कई फ्लाइट्स घंटों देरी से संचालित हुईं। इसका असर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में हजारों यात्रियों पर पड़ा।

दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन और बोर्डिंग सिस्टम में दिक्कत आने के बाद सभी एयरलाइंस को मैनुअल प्रोसेस अपनाना पड़ा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सुबह 7:40 बजे यात्रियों को स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि उनकी ऑन-ग्राउंड टीम सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर परेशानी कम करने में जुटी है।

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों को बताया गया कि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में वैश्विक स्तर पर आई सर्विस आउटेज के कारण IT सिस्टम प्रभावित हुआ है। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने इसे नकारते हुए कहा कि विंडोज में कोई तकनीकी समस्या नहीं है।

बताया जाता है कि एयरपोर्ट और एयरलाइन सेवाओं में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज सिस्टम का व्यापक उपयोग होता है। दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर भी सुबह से चेक-इन में दिक्कतें रिपोर्ट की गईं, जिससे इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें प्रभावित हुईं।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तकनीकी समस्याओं और सिस्टम में देरी के कारण भारी भीड़ जमा हो गई। कई यात्रियों की उड़ानें छूट गईं। इंडिगो ने कहा कि तकनीकी दिक्कतों, भीड़ और ऑपरेशनल आवश्यकताओं के चलते देरी और कैंसिलेशन हुए, और टीमें स्थिति सुधारने में जुटी हैं।

इंडिगो ने माना कि पिछले दो दिनों से उसका संचालन गंभीर रूप से बाधित रहा है। एयरलाइन ने कहा कि सर्दियों के शेड्यूल में बदलाव, मौसम संबंधी परेशानियां, तकनीकी खामियां, बढ़ता एयर ट्रैफिक और अपडेट किए गए क्रू रोस्टरिंग नियम (FDTL) जैसी कई वजहों से संचालन प्रभावित हुआ है। एयरलाइन ने घोषणा की है कि अगले 48 घंटों में उड़ान संचालन सामान्य करने के लिए शेड्यूल में कुछ बदलाव किए गए हैं।

इंडिगो ने कहा कि वह यात्रियों पर वित्तीय बोझ नहीं पड़ने देगी। प्रभावित यात्रियों को रिफंड या वैकल्पिक यात्रा विकल्प प्रदान किए जा रहे हैं। कंपनी का दावा है कि टीमें 24×7 सेवा बहाल करने और यात्रियों की असुविधा कम करने में लगी हैं।

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 452