Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: हीरो शोरूम में में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख

राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा हादसा हुआ, जब दोपहिया वाहन निर्माता हीरो के शोरूम में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायरफाइटरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।

हालांकि आग की चपेट में आने से शोरूम में रखा सामान और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। पुलिस और दमकल विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Posts

1 of 480