Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

BABA BAEGESHWAR: धीरेंद्र शास्त्री से न मिल पाने पर युवती ने नस काटी, बाबा ने मंच से की बड़ी अपील

भिलाई: भिलाई के जयंती स्टेडियम में चल रही कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के तीसरे दिन एक युवती द्वारा खुद को नुकसान पहुँचाने की कोशिश का मामला सामने आया। समय रहते मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती कथावाचक से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल पाने से व्यथित थी। घटना के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से भक्तों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति इस तरह का गलत कदम न उठाए। उन्होंने कहा कि सामूहिक अर्जी के माध्यम से सभी की प्रार्थनाएं हनुमान जी तक पहुंचाई जाएंगी, और धैर्य बनाए रखना ही सही मार्ग है।

उल्लेखनीय है कि यह घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है, लेकिन दुर्ग पुलिस को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई थी। मामले को लेकर आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं और सूचना तंत्र पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Related Posts

रायपुर में चोरों का आतंक, शंकर नगर के कॉम्प्लेक्स से एसी की कॉपर वायरिंग चोरी; व्यापारियों में आक्रोश

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर और खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं…

14.56 करोड़ के बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु से ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाया गया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुए करीब…

1 of 441