Trendingदेशबड़ी खबर

चंपत राय को अयोध्या के वकीलों की चेतवानी- 3 दिन में छोड़ें रामनगरी

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला धीरे-धीरे और गरमाता ही जा रहा है. सोमवार को अयोध्या बार एसोसिएशन की बैठक हुई. इस बैठक में फैसला लिया गया कि कोई भी वकील आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा. इसके बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कोई भी वकील आरोपी का पक्ष नहीं रखेगा और अगर कोई ऐसा करता है, तो उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.

बार एसोसिएशन की बैठक में वकीलों ने मुखर होकर कहा कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को अयोध्या छोड़ना होगा. अगर 3 दिन के अंदर नहीं छोड़ते हैं तो पूरी अयोध्या को जाम कर दिया जाएगा. किसी को अयोध्या में आने नहीं दिया जाएगा.

पुलिस ने रिकॉर्ड किया चंपत राय का बयान
बता दें कि पुलिस ने सोमवार को ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय का बयान रिकॉर्ड किया है. अनिल मिश्रा, गोपाल राव का स्टेटमेंट अभी नहीं हुआ है. इनका भी जल्द होगा. एक-एक करके करीब 140 लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे.

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 452