Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

भाजपा कोर ग्रुप से कई दिग्गज नेता बाहर, बृजमोहन अग्रवाल को बैठक में नहीं मिला बुलावा

रायपुर। बृजमोहन अग्रवाल समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक से बाहर रखे जाने की चर्चा तेज हो गई है। बुधवार को होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले मंगलवार को कोर ग्रुप की अहम बैठक आयोजित की गई, लेकिन इसमें कई दिग्गज नेताओं को आमंत्रित नहीं किया गया।

जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री और सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अलावा पुन्नूलाल मोहले, रामविचार नेताम, विक्रम उसेंडी, गौरीशंकर अग्रवाल और रेणुका सिंह को भी बैठक में नहीं बुलाया गया।

इस मामले में बृजमोहन अग्रवाल ने बातचीत में कहा कि उन्हें कोर ग्रुप की बैठक की कोई सूचना नहीं मिली है, इसलिए वे बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे अभी भी भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य हैं और छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से लगातार कोर ग्रुप का हिस्सा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, पहले उनके कार्यालय को बैठक में शामिल होने की सूचना दी गई थी, लेकिन बाद में दोबारा संदेश भेजकर आने से मना कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद भाजपा संगठन में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा संगठन में चल रहे बदलावों और नई रणनीति के तहत कोर ग्रुप की संरचना में परिवर्तन किया जा रहा है। हालांकि, पार्टी की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related Posts

पीएम मोदी की अपील पर CM विष्णुदेव साय की बड़ी पहल, काफिले में घटेंगी गाड़ियां, सरकारी वाहन होंगे इलेक्ट्रिक

रायपुर। विष्णुदेव साय ने ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा…

1 of 324