Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: मिर्गी से पीड़ित युवक की महानदी में लाश मिली, डूबने की आशंका

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से शुक्रवार सुबह महानदी में युवक की लाश मिलने की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी। यह घटना गिधौरी थाना क्षेत्र के ग्राम घटमडवा के पास हुई।


युवक की मिर्गी से मौत

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक प्रदीप वर्मा (32 वर्ष), पिता गणेश वर्मा, सुबह 6 बजे रोज की तरह महानदी बैराज डेम के नीचे नहाने गया था। प्रदीप मिर्गी रोग से पीड़ित थे। नहाते समय अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण वह नदी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। घटना के समय वहां कोई ग्रामीण मौजूद नहीं थे।


ग्रामीणों ने दी सूचना

कुछ देर बाद ग्रामीण नहाने पहुंचे और प्रदीप की लाश नदी में तैरती हुई मिली। ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और गिधौरी थाना को घटना की जानकारी दी।


पुलिस की कार्रवाई

गिधौरी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। शव को नदी से बाहर निकालकर पंचनामा कार्यवाही की गई और पोस्टमार्टम के लिए कसडोल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।


Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 457