Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: माजदा-ट्रक की भिड़ंत में 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल

फरसगांव: फरसगांव के पास नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोडागांव जिले के चिचाड़ी पुल के पास सुबह करीब 6 बजे हुआ।

माजदा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर

जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम अनबोर निवासी मजदूर एक कंपनी के टावर निर्माण कार्य के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे थे। सभी मजदूर माजदा वाहन (CG 04 PH 3516) में सवार थे, जिसमें लोहे की छड़ भरी हुई थी और उसी के ऊपर गद्दा बिछाकर वे आराम कर रहे थे।

सुबह चिचाड़ी पुल के पास सामने से आ रहे गिट्टी से भरे ट्रक (CG 21 J 3314) से माजदा की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माजदा पलट गया और मजदूर नीचे गिर पड़े।

छड़ के नीचे दबे, पहिए के नीचे आया मजदूर

हादसे में कई मजदूर लोहे की छड़ों के नीचे दब गए, जबकि एक मजदूर ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। मौके पर ही दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

तीन घंटे बाद निकाले गए शव

हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद छड़ और ट्रक के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला गया।

मृतक और घायल

इस हादसे में सीताराम राजपूत (18) और अनिल राजपूत (18) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मातादिन राजपूत (32) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
वहीं पप्पू राजपूत (18) और पंचम राजपूत (21) घायल हैं, जिनका इलाज फरसगांव अस्पताल में जारी है।

जांच जारी

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालकों की तलाश जारी है।

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 458