Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CM विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ की गौ माता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

बगिया। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ आज कैम्प कार्यालय बगिया में विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गौ माता को तिलक लगाकर पूजा की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।

गोवर्धन पूजा प्रकृति और गौवंश के प्रति श्रद्धा का पर्व : CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी सनातन संस्कृति में प्रकृति और गौवंश के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला की स्मृति में मनाया जाने वाला यह त्योहार हमें प्रकृति, पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण का संदेश देता है। साथ ही सामूहिक सहयोग और एकजुटता की भावना को भी मजबूत करता है।

गौरा-गौरी पर्व छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पर्व प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकआस्था और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। यह हमारी माटी की परंपराओं, ग्रामीण जीवन और लोकसंस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक त्योहार हमारी सांस्कृतिक पहचान को सहेजने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण और गौरा-गौरी की कृपा से छत्तीसगढ़ के खेत-खलिहान सदैव धन-धान्य से भरे रहें, अन्नदाताओं के जीवन में समृद्धि आए और प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति एवं खुशहाली बनी रहे।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में दीपावली पर शराब बिक्री का टूटा रिकॉर्ड! 5 दिन में 546 करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब गटक गए लोग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दीपावली का त्योहार रोशनी, मिठाइयों और खुशियों के साथ मनाया…

होटल कारोबारी दीपक टंडन की पत्नी बरखा गिरफ्तार, सक्ती में कोयला कारोबारी से 15 लाख की ठगी का नया केस दर्ज

रायपुर। होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें बढ़ती जा…

होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी बरखा की बढ़ीं मुश्किलें, रायपुर में एक और FIR दर्ज; BNS की 8 धाराओं में केस

रायपुर। होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ…

1 of 503