Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

ड्राइवरों की देशव्यापी हड़ताल का असर: 12 नवंबर को बंद रहेंगे छत्तीसगढ़ के कई निजी स्कूल, अभिभावकों को भेजे गए संदेश

रायपुर। दीपावली की छुट्टियों के बाद 12 नवंबर से स्कूल खुलने वाले थे, लेकिन वाहन चालकों की देशव्यापी हड़ताल के चलते छत्तीसगढ़ के कई निजी स्कूलों में एक दिन और अवकाश रह सकता है। निजी स्कूलों में आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन कई विद्यालयों ने अभिभावकों को संदेश भेजकर इसकी जानकारी दे दी है।

दरअसल, शासकीय और निजी स्कूलों में दीपावली अवकाश 11 नवंबर तक घोषित किया गया है। ऐसे में 12 नवंबर से स्कूल खुलने थे। इसी दिन वाहन चालकों की हड़ताल के कारण निजी स्कूल बसों का संचालन प्रभावित होने की आशंका है। इसके चलते मध्यम और बड़े निजी स्कूलों ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था को देखते हुए छुट्टी देने की तैयारी की है।

12 नवंबर को देशभर में ‘स्टीयरिंग छोड़ो अभियान’

अखिल भारतीय ड्राइवर जॉइंट कमेटी के आह्वान पर 12 नवंबर 2026 को देशभर में एक दिवसीय ‘स्टीयरिंग छोड़ो अभियान’ चलाया जाएगा। कमेटी का कहना है कि ड्राइवर समाज की लंबे समय से लंबित मांगों, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं होने के कारण यह हड़ताल की जा रही है।

इसमें बस, ट्रक सहित विभिन्न प्रकार के वाहनों के चालक शामिल होंगे। हड़ताल के चलते निजी स्कूलों की बसों के पहिए भी थम सकते हैं।

राजधानी में 926 निजी स्कूल, करीब एक हजार बसें

राजधानी रायपुर में करीब 926 निजी विद्यालय संचालित हैं। इनमें लगभग एक हजार स्कूल बसें विद्यार्थियों को लाने और ले जाने का काम करती हैं। छोटे निजी स्कूलों में आमतौर पर बसों की सुविधा नहीं होती, जबकि मध्यम स्तर के विद्यालय एक-दो बसें संचालित करते हैं। बड़े स्कूलों में दर्जनभर से अधिक बसें शहर के अलग-अलग इलाकों में चलती हैं।

निजी स्कूल संघ के अनुसार, राजधानी में करीब एक हजार और पूरे प्रदेश में लगभग 8 हजार निजी स्कूल बसें संचालित हैं।

छोटे स्कूल खुले रहेंगे, बड़े स्कूलों में छुट्टी की तैयारी

हड़ताल का असर सभी निजी स्कूलों पर एक जैसा नहीं होगा। जिन छोटे विद्यालयों में बसों का संचालन नहीं होता, वे 12 नवंबर को भी खुले रहेंगे। वहीं, मध्यम और बड़े निजी स्कूलों में बस परिवहन प्रभावित होने के कारण अवकाश देने की तैयारी की जा रही है।

ऐसे में अभिभावकों को सलाह है कि वे 12 नवंबर को स्कूल भेजने से पहले संबंधित विद्यालय से छुट्टी और बस संचालन की स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में दीपावली पर शराब बिक्री का टूटा रिकॉर्ड! 5 दिन में 546 करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब गटक गए लोग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दीपावली का त्योहार रोशनी, मिठाइयों और खुशियों के साथ मनाया…

होटल कारोबारी दीपक टंडन की पत्नी बरखा गिरफ्तार, सक्ती में कोयला कारोबारी से 15 लाख की ठगी का नया केस दर्ज

रायपुर। होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें बढ़ती जा…

होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी बरखा की बढ़ीं मुश्किलें, रायपुर में एक और FIR दर्ज; BNS की 8 धाराओं में केस

रायपुर। होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ…

CM विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ की गौ माता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

बगिया। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी…

1 of 503