Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

होटल कारोबारी दीपक टंडन की पत्नी बरखा गिरफ्तार, सक्ती में कोयला कारोबारी से 15 लाख की ठगी का नया केस दर्ज

रायपुर। होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के मामले में रायपुर की तेलीबांधा पुलिस ने पूछताछ के बाद बरखा टंडन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर सक्ती जिले में कोयला कारोबारी से 15 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में दीपक टंडन के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, दीपक और बरखा टंडन के खिलाफ रायपुर में धोखाधड़ी समेत अलग-अलग आरोपों में कुल तीन मामले दर्ज हैं। इन्हीं मामलों की जांच के सिलसिले में तेलीबांधा पुलिस बरखा टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। पुलिस के अनुसार, साक्ष्यों के आधार पर बरखा को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। अब उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सक्ती में दीपक टंडन के खिलाफ एक और FIR

रायपुर और बिलासपुर के बाद अब सक्ती जिले में भी दीपक टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। यहां कोयला कारोबारी को बड़ा टेंडर दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया गया है।

कोयला कारोबारी किशन शर्मा ने सक्ती के कोतवाली थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, अंबेडकर उर्फ दीपक टंडन ने उन्हें कोयले का बड़ा टेंडर दिलाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में उनसे 15 लाख रुपये लिए गए।

न टेंडर मिला, न वापस हुए 15 लाख रुपये

शिकायतकर्ता किशन शर्मा का आरोप है कि रकम देने के काफी समय बाद भी उन्हें न तो कोयले का टेंडर मिला और न ही उनकी रकम वापस की गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दीपक टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कई जिलों में सामने आ रहे मामले

दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ अलग-अलग जिलों में धोखाधड़ी और अन्य आरोपों से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। रायपुर में बरखा की गिरफ्तारी के बाद अब सक्ती में दीपक के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज होने से मामला और चर्चा में आ गया है। फिलहाल पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में दीपावली पर शराब बिक्री का टूटा रिकॉर्ड! 5 दिन में 546 करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब गटक गए लोग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दीपावली का त्योहार रोशनी, मिठाइयों और खुशियों के साथ मनाया…

होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी बरखा की बढ़ीं मुश्किलें, रायपुर में एक और FIR दर्ज; BNS की 8 धाराओं में केस

रायपुर। होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ…

CM विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ की गौ माता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

बगिया। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी…

1 of 503