Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को होगा भव्य जनजातीय गौरव दिवस समारोह, जुटेंगे सवा लाख लोग! स्मृति ईरानी आज लेंगी तैयारियों का जायजा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एक से सवा लाख लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी बुधवार सुबह रायपुर पहुंचीं। यहां से वे सीधे धरमजयगढ़ रवाना होंगी, जहां कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगी।

स्मृति ईरानी करेंगी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

स्मृति ईरानी धरमजयगढ़ में आयोजन स्थल का निरीक्षण करेंगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी लेंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुबह 10 बजे जनपद सभागार में महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियों के साथ-साथ विभिन्न जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।

कई जिलों के मंत्री, सांसद और विधायक होंगे शामिल

बैठक में मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप और ओपी चौधरी के अलावा सांसद राधेश्याम राठिया और देवेंद्र प्रताप सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। कोरबा, जशपुर और सरगुजा समेत आसपास के जिलों के विधायक भी बैठक में शामिल होंगे।

इस प्रदेश स्तरीय आयोजन में छत्तीसगढ़ के 42 जनजातीय समाजों के प्रतिनिधियों की भागीदारी प्रस्तावित है। भाजपा संगठन इस कार्यक्रम के जरिए जनजातीय समाज की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने में जुटा है।

एक से सवा लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान

15 नवंबर को होने वाले समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। आयोजन में एक लाख से लेकर सवा लाख तक लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों के बेहतर समन्वय के लिए मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप और सांसद राधेश्याम राठिया को समन्वयक बनाया गया है।

भाजपा संगठन इस आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए जुटा हुआ है। अब सभी की नजरें 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होने वाले प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह पर टिकी हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में दीपावली पर शराब बिक्री का टूटा रिकॉर्ड! 5 दिन में 546 करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब गटक गए लोग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दीपावली का त्योहार रोशनी, मिठाइयों और खुशियों के साथ मनाया…

होटल कारोबारी दीपक टंडन की पत्नी बरखा गिरफ्तार, सक्ती में कोयला कारोबारी से 15 लाख की ठगी का नया केस दर्ज

रायपुर। होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें बढ़ती जा…

होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी बरखा की बढ़ीं मुश्किलें, रायपुर में एक और FIR दर्ज; BNS की 8 धाराओं में केस

रायपुर। होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ…

CM विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ की गौ माता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

बगिया। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी…

1 of 503